आजमगढ़। दीदारगंज स्थित एक महाविद्यालय में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने कहा कि 25 जून 1975 में इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र की हत्या की थी। वह लोकतंत्र का काला अध्याय था। देश को बचाने के लिए जो संघर्ष कर रहे थे उनकी पिटाई कर जेलों में डाल दिया गया था। गरीबों की जबरदस्ती नसबंदी कराई गई। व्यापारियों का शोषण किया गया। उनके अधिकारों का हनन किया गया। कहा कि अब उसी रास्ते पर राहुल गांधी भी चल रहे हैं। संसद में जिस तरीके से हिंदू विरोधी बयान दिया। वह देश में अराजकता फैलाने जैसा है। हिंदू समाज इस हिंदू विरोधी नेता को कभी माफ नहीं करेगा। राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी होगी। इस मौके पर विकास राय, रामस्वारथ राजभर, ठाकुर प्रसाद सिंह, भानु प्रताप सिंह, दिनेश आदि मौजूद थे।