फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रेलवे स्टेशन पर फिर से मिलेगा शुद्ध पीने का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों पर फिर से कम मूल्य पर पीने का शुद्ध पानी मुहैया कराने की कवायद चल रही है। इसके तहत आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर भी वाटर वेंडिंग मशीन लगाई जाएंगी। ताकि यात्रियों की कम पैसे में प्यास बुझाई जा सके। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी ) ने वर्ष 2015-16 में स्टेशन पर एक वाटर वेंडिंग मशीन लगाई थी। कोरोनाकाल में यह मशीन बंद हो गई। ऐसे में यात्रियों को मजबूरी में बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा था। अब भीषण गर्मी को देखते हुए रेलवे ने फिर से इसे लगाने की कवायद शुरु कर दी है। पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि कई स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीन लगाई गई है। आजमगढ़ स्टेशन पर लगना है। अगले एक सप्ताह के अंदर इसे लगा दिया जाएगा। जिससे यात्रियों को शुद्ध पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें