देवगांव। प्रधानमंत्री के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे विकसित भारत अभियान के तहत देवगांव मंडल के शक्ति केंद्र सिधौना में मंगलवार को जन चौपाल लगी। अध्यक्षता जिला कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह ने की। इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक हलधर सिंह, ग्रामवासी और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सिद्धेश्वरी मंदिर परिसर में एकत्र हुए। जन चौपाल में प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों को पत्रक वितरण के माध्यम से लोगों के बीच साझा किया गया। इसी क्रम में सिधौना मंडल के शक्ति केंद्र परसोरा में भी पूर्व मंडल अध्यक्ष अवध राज यादव की अध्यक्षता में जन चौपाल लगाया गया। कार्यक्रम में शक्ति केंद्र संयोजक बेलाल अहमद, मंडल मंत्री सरिता चौहान, किरण देवी सहित अनेक ग्रामवासी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।