सिधारी स्थित एक सभागार में भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में सचिव बद्री प्रसाद गुप्त को सम्मानि?
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। भारत विकास परिषद् की ओर से सिधारी स्थित होटल सभागार में महामना मदन मोहन मालवीय और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्मल जोशी, विशिष्ट अतिथि अशोक अग्रवाल रहे। निर्मल जोशी ने कहा की भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी एवं महामना मदन मोहन मालवीय ने त्याग, समर्पण की भावना के साथ सर्वसमाज के लिए कल्याणकारी योजना बनाकर समाज के उन्नयन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अटलजी कुशल साहित्यकार, कवि, व कुशल राजनीतिज्ञ रहे। उनके नेतृत्व में देश ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर पारूल अग्रवाल को सम्मानित किया। उन्होंने ब्लैक पाटरी से महिलाओं के लिए आभूषण तैयार करने पर सम्मानित किया गया। वर्चुअल रामायण ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। अध्यक्षता रमाकांत शर्मा व संचालन सचिव बद्री प्रसाद गुप्त ने किया। डॉ. अखिलेश चन्द्र, डॉ. अशोक श्रीवास्तव, छाया अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने भाग लिया।