फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सराहनीय कार्य पर पुरस्कृत की गई पीआरवी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
तहबरपुर थाने पर तैनात पीआरवी टीम को एसपी ने शनिवार को पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने के साथ ही प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया। टीम को यह इनाम व सम्मान सराहनीय कार्य करने पर दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पीआरवी 1054 को बृहस्पतिवार को दिन में डेढ़ बजे सूचना मिली कि कंधरापुर अंतर्गत सेहदा टोल प्लाज से एक गाड़ी प्रतिबंधित पशुओं को लेकर गुजरी है, जिन्हें वध के लिए ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर पीआरवी टीम मौके पर पहुंच गई। ट्रक पर प्रतिबंधित मवेशी देख टीम ने जनपद कंट्रोल रूम को सूचना देने के साथ ही पीछा किया। ट्रक को जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया। चालक व खलासी ट्रक से कूद कर फरार हो गए। ट्रक से 15 राशि प्रतिबंधित मवेशी बरामद किए गए थे। जिसके संबंध में जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा भी पंजीकृत किया गया। ट्रक पर लदे गोवंश को बचाने में तहबरपुर थाने की पीआरवी 1054 पर तैनान पुलिस कर्मियों ने सराहनीय कार्य किया। जिसके लिए उन्हें पांच हजार रुपये नकद इनाम व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। पुरस्कृत होने वाले पीआरवी कर्मियों में आरक्षी अशोक यादव, मुख्य आरक्षी/चालक प्रदीप वर्मा, होमगार्ड पंकज सिंह शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें