फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेश करने वालों को उपलब्ध कराएं अच्छे संसाधन व व्यवस्थाएं: सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद के विकास के लिए जनपद के बाहर रहने वाले बड़े पदों के अधिकारी एवं व्यापारियों से संपर्क किया जाए।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि निवेश करने वाले व्यक्तियों को अच्छे संसाधन एवं आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाए। उद्यमियों को निवेश करने एवं रोजगार सृजन करने के लिए जनपदीय अधिकारी हर प्रकार की सुविधाएं, सुरक्षा एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएं। जनपद में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में तेजी लाएं। निर्माण कार्यों के लिए अवमुक्त की गई धनराशि के सापेक्ष निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूर्ण किया जाए। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। लापरवाही एवं कार्यां में शिथिलता किसी भी कीमत पर क्षम्य नहीं होगी। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी एवं ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि लाभार्थियों का चयन पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ किया जाए। पात्र व्यक्तियों को ही योजना का लाभ दिया जाए। अधिकारियों को निर्देश दिया कि चयनित लाभार्थियों के खाते में धनराशि समय से पहुंच जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि समय से धनराशि नहीं पहुंचती है तो संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करें। जनपद में बाढ़ एवं सूखे की समीक्षा करते हुए कहा कि बाढ़ एवं सूखे से प्रभावित किसानों को शासन द्वारा अनुमन्य धनराशि समय से उपलब्ध कराएं। बाढ़ एवं सूखे से किसी भी प्रकार की जनहानि, धनहानि एवं पशु हानि नहीं होनी चाहिए। बाढ़ की स्थिति में प्रभावित व्यक्तियों को शासन द्वारा निर्धारित सहायता समय से उपलब्ध कराएं। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र के पशुओं का टीकाकरण कराएं। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगामी पर्व व त्यौहार को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पर्व के अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी लगातार अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते रहें। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति पर त्वरित गति से कार्रवाई करें। जनपद में जनता के बीच में शांति, सौहार्द एवं भाईचारे की भावना बनी रहे। निर्देश दिया कि यातायात की व्यवस्था को सुदृढ़ करें। यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए सड़कों के किनारे से अवैध अतिक्रमण को हटा दिया जाए। त्योहारों के सीजन में जाम जैसी स्थिति न उत्पन्न हो।
इस दौरान डीएम ने जनपद में संचालित योजनाओं के प्रगति की जानकारी दी। इस मौके पर पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह, प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, सुरेश राही, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु जी’, सांसद आजमगढ़ दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक, यशवंत सिंह, विक्रांत सिंह ‘रिशु’ सहित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें