फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजभवन से प्रोटोकाल जारी, राज्यपाल का आगमन कल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अपने दो दिवसीय दौर पर एक नंवबर को आजमगढ़ पहुंचेगी। शनिवार को इसका प्रोटोकाल जारीा हो गया। राज्यपाल सोमवार को दोपहर 3.35 बजे हेलिकाप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगी। वहां से कार से कलेक्ट्रेट आएंगी। राज्यपाल 3 बजकर 45 बजे से 5 बजकर 10 बजे तक स्वयं सहायता समूहों एवं ब्लैक पाटरी के उत्पादों (ओडीओपी) का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद गैर सरकारी संगठनों के साथ बैठक, पीएम आयुष्मान भारत कार्ड का वितरण करेंगी। शाम 5:15 बजे जिला कारागार पहुंचेंगी और आधे घंटे तक जेल का निरीक्षण करेंगी। वहां से सर्किट हाउस आएंगी और रात्रि विश्राम करेंगी। मंगलवार को राज्यपाल सुबह 9 बजे कृषि विश्वविद्यालय कोटवां जाएंगी और प्रगतिशील किसानों से मुलाकात करेंगी। वहां से वह राजकीय मेडिकल कालेज ऑडिटोरियम पहुंचेंगी और वहां आंगनबाड़ी के कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद 11 बजे मऊ के लिए रवाना हो जाएंगी। प्रोटोकाल जारी होने के बाद प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्यपाल जिन मार्गों से गुजरेंगी उनकी सफाई और सड़क मरम्मत का कार्य तेज कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट के पिछले द्वार व रास्तों पर रातों-रात इंटरलाकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें