फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जलभराव की समस्या पर तहसील में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। नगर पंचायत के खदरा मोहल्ले में लंबे समय से जलभराव की समस्या से परेशान लोगों ने शनिवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्थायी जलनिकासी की मांग की। प्रदर्शनकारियों में तारा, चंद्रावती, कमला, शीला, लीलावती, रमावती, रामनाथ, सीताराम, बिरजू, गोविंद, सूरज और रमेश सहित अन्य लोगों ने बताया कि समस्या को लेकर नगर पंचायत से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। सड़कों और गलियों में गंदा पानी भरा रहने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। उपजिलाधिकारी अभय राज पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आशीष राय और राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजकर निरीक्षण कराया। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और जलनिकासी के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कराई। एसडीएम ने समस्या के स्थायी समाधान के निर्देश भी दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें