फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के लिए ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र में की तालाबंदी

Mon, 27 Jul 2015 12:11 AM IST
संवाददाता
विज्ञापन
विज्ञापन
पल्हना। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के चरमरा जाने के विरोध में रविवार को ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र लहुआं में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जल्द आपूर्ति व्यवस्था में सुधार न हुआ तो वे सड़क जाम करने के लिए बाध्य होंगे। बता दें कि शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बदहाल हो गई है। बिजली कब आएगी और कब जाएगी, इसका कोई समय निर्धारित नहीं है। शहरी क्षेत्र में जहां हर आधे घंटे पर बिजली काट दी जा रही है, वहीं ग्रामीण इलाकों में पूरे दिन बिजली गुल रह रही है। रविवार को इससे गुस्साएं पल्हना क्षेत्र के लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद लाइनमैन महेश पांडेय, जसवंत तिवारी और रमेश दूबे को लोगों ने कमरे से बाहर कर गेट पर तालाबंद कर दिया और धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने बिजली विभाग और प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली की अघोषित कटौती से खेती-किसानी का कार्य प्रभावित हो रहा है। किसी दिन चार घंटे तो किसी दिन पूरे दिन बिजली नहीं मिलती है। जब इस संबंध में विभाग के अधिकारियों से वार्ता की जाती है तो वे ओवरलोड का कारण बता कर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द आपूर्ति व्यवस्था में सुधार न हुआ तो वे सड़क जाम करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में डीके सिंह, दिनेश सिंह, कैलाश सिंह, यशपाल सिंह, अवधेश तिवारी, नवीन, सुनील, संजय, सुशील, पृथ्वी चौहान, हरेंद्र सिंह, अनूप सिंह, राकेश सिंह, राजदेव यादव, रामजनम सिंह, रंति देव सिंह, रामधारी राम आदि शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें