फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए किसानों ने विरोध-प्रदर्शन कर मांगा मुआवजा

विज्ञापन
सठियांव के पास बन रहे सिक्स लेन रोड के निर्माण के लिए प्लांट बैठाने के लिए बिना किसानों की सहमति औ? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
सठियांव। सठियांव के पास सिक्स लेन पर जाने के लिए लिंक रोड का निर्माण कराने के लिए मंगलवार को कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार ने खेत में तैयार फसल को रौंद दिया। इससे पीड़ित किसान नाराज होकर ग्राम प्रधान के नेतृत्व में बुधवार को विरोध-प्रदर्शन करने लगे। किसान उस जमीन की सर्किल रेट से चार गुना अधिक देने की मांग कर रहे थे। काफी समझाने के बाद मामला शांत हो सका। मांग पूरी न होने पर किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी। किसानों ने बताया कि सठियांव के पास सिक्स लेन का निर्माण चल रहा है। इसके लिए पास में ही एक प्लांट स्थापित किया गया है। किसानों ने बताया कि रोड के आसपास लिंक रोड बनाने के लिए किसानों की सूची लेकर एक सप्ताह पूर्व लेखपाल गांव में आया था। लोगों से बात किया और पांच साल पूर्व बैनामे में दी राशि के तहत ही भुगतान होने की बात कही तो सभी किसानों ने असहमति दर्ज कराया और कहा कि वर्तमान समय में जो सर्किल रेट है, उसका चार गुना अधिक मिलेगा तो ही हम लोग अपनी जमीन देंगे। लेखपाल ने फिर बिना किसी वार्ता के ही वापस लौट गया। मंगलवार की दोपहर अचानक बिना किसानों को सूचित किए ही उनकी खड़ी फसल रौंद कर रोड बनाने का कार्य शुरू कर दिया। बुधवार की सुबह ग्राम प्रधान रेयाज खान के नेतृत्व में दर्जनों किसान प्लांट पर आकर विरोध-प्रदर्शन करने लगे और जमीन का वर्तमान सर्किल रेट से चार गुना अधिक और जो खड़ी फसल बर्बाद हुई है, उसके मुआवजे की मांग की। अधिकारी के आश्वासन के बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ और वापस घर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें