अहरौला-कप्तानगंज मार्ग और बस्ती भुजबल बाजार में पुल की मरम्मत की माँग को लेकर विरोध प्रदर्शन ग्र?
- फोटो : AZAMGARH
अहरौला। अहरौला-कप्तानगंज मार्ग और बस्ती भुजबल बाजार में नहर की पुलिया में बने जानलेवा होल के मरम्मत की मांग को लेकर समाजसेवी लक्ष्मी चौबे के नेतृत्व में बाजारवासियों और ग्रामीणों ने रविवार कोविरोध प्रदर्शन किया। पीडब्ल्यूडी को चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के भीतर सड़क व पुलिया की मरम्मत नहीं होती है तो 27 सितम्बर से भूख हड़ताल क जाएगी। वर्षों से कप्तानगंज अहरौला मार्ग लगभग 20 किलोमीटर तक पूरी तरह गड्ढ़े मे ंतब्दील हो गया है। कदम-कदम पर जानलेवा गड्ढ़े लोगो को मुफ्त में रोगी बना रहे हैं।20 किलोमीटर की दूरी तय करने में घंटे भर का समय लगता है। इसे लेकर लोगों ने कई बार आंदोलन भी किया। अभी लगभग डेढ़ माह पहले सड़क निर्माण की मांग को लेकर समाजसेवी लक्ष्मी चौबे भूख हड़ताल पर बी बैठे थे। एसडीएम औरपीडब्लूडी के एई ने दो दिन बाद निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया था। डेढ़ माह से ज्यादा का समय गुजर गया कुछ भी नहीं हुआ। अब बाजारवासी आरपार की लड़ाई का मूड बना चुके है। इस दौरान अनिल, डब्लू चौबे, सुनील सैनी, पंकज चौबे, अजय गुप्ता, संजय यादव, मुस्ताक, अजय उपाध्याय, मेवालाल, राजू, प्रमोद, दयाराम यादव, गनेश सोनकर, अखिलेश शर्मा, रामदुलार मौर्या, रजनीश, विश्वनाथ आदि लोग रहे।