फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: छह करोड़ से होंगे प्रोटेक्शन कार्य, बिजली आपूर्ति होगी बेहतर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर प्रोटेक्शन कार्य कराए जाएंगे। इसके तहत दोनों सर्किल के अंतर्गत आने वाले उपकेंद्रों पर जर्जर तार, केबिल, वीसीबी, एलए, अर्थिंग, सीआरबी, टेलरेस यूनिट, एलटी एबीसी और आरएमयू जैसे महत्वपूर्ण उपकरणों को बदलने का कार्य कराया जाएगा। अधीक्षण अभियंता घनश्याम ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य गर्मी के मौसम में निर्बाध और सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है। अक्सर बढ़ते लोड और पुराने उपकरणों के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रोटेक्शन कार्य पूरा होने के बाद ट्रिपिंग और फॉल्ट की समस्या में कमी आने की उम्मीद है। जिले में लगभग सात लाख उपभोक्ता हैं, जिन्हें 80 उपकेंद्रों के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जाती है। ऐसे में इन उपकेंद्रों की स्थिति बेहतर करना बेहद जरूरी माना जा रहा है। बिजली विभाग ने इसके लिए करीब 6.10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया था, जिसे शासन से मंजूरी मिल चुकी है। विभागीय प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू करा दिया गया है। अधीक्षण अभियंता घनश्याम ने बताया कि उपकेंद्रों व अन्य स्थानों पर प्रोटेक्शन का काम शुरू हो चुका है। जर्जर और अधिक लोड वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर पहले काम कराया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद उपभोक्ताओं को बेहतर व स्थिर बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा। गर्मी के दौरान होने वाली समस्याओं में काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें