फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति के अनुमोदन के बाद प्रस्तावित समय सारणी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को स्नातक द्वितीय सेमेस्टर और परास्नातक प्रथम वर्ष के परीक्षाओं की प्रस्तावित समय सारणी कुलपति के अनुमोदन के बाद अंतिम रूप से जारी कर दी। बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष, द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2021-22 की परीक्षाएं 20 जुलाई से शुरू होकर पांच अगस्त को समाप्त होंगी। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी, प्रथम पाली में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से पांच बजे तक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। वहीं एमए, एमएससी, एमकॉम प्रथम वर्ष की परीक्षाएं भी दो पालियों में उसी समयानुसार होंगी। परास्नातक प्रथम वर्ष की ये मुख्य परीक्षा सत्र 2021-22 की 20 जुलाई से शुरू होकर पांच अगस्त तक चलेंगी। परीक्षा का संपूर्ण कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.msdsu.ac.in पर उपलब्ध है। कुलसचिव द्वारा जारी पत्र में यह भी निर्देश है कि परीक्षा छूट जाने या बहिष्कार करने की दशा में दोबारा परीक्षा नहीं कराई जाएगी। कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि इसके पूर्व प्रस्तावित समय सारणी जारी की गई थी, अब अंतिम रूप से समय सारणी जारी कर दी गई है जिसके अनुसार परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधाओं और शासन की मंशा के अनुरूप शुचितापूर्ण नकलविहीन परीक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें