जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर अपनी मागों को लेकर प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। शिब्ली नेशनल महाविद्यालय, डीएवी पीजी कालेज, श्री दुर्गाजी पीजी कालेज चंडेश्वर, गांधी पीजी कालेज मालटारी आदि के छात्र, छात्राओं ने शुक्रवार को छात्र-छात्राओं को प्रमोट किए जाने की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा। दिए गए पत्रक में छात्रों ने कहा कि करोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन में सभी स्कूल, कालेज और विश्वविद्यालय तक को पूर्ण रुप से बंद कर दिया गया। इस दौरान यूजीसी ने एक गाइड लाइन जारी की, जिसके अनुसार यह कहा गया कि छात्र, छात्राओं को प्रमोट किया जाए। जिसका कुछ विश्वविद्यालयों ने अनुपालन किया। छात्रों ने राज्यपाल से अनुरोध किया कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति को आदेशित किया जाए कि इस विश्वविद्यालय से जुड़े सभी महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी प्रमोट किया जाए। छात्रों यह भी बताया कि अभी तक बहुत से छात्र, छात्रा अन्य प्रदेशों में फंसे हुए है। जो मानसिक रुप से परीक्षा देने में सक्ष्म नहीं है। इस मौके पर शिब्ली कालेज के कमरक माल, शारिक खां आजमी, बेलाल आजमी, राविश शेख, मंजर खान, फैर्जुरहमान, विशाल चंद्र यादव, डीएवी के पूर्व अध्यक्ष तरुण यादव, अभय यादव, चंद्रशेखर, अध्यक्ष अमर बहादुर यादव, मंत्री दीपक पाठक श्री दुर्गाजी पीजी कालेज चंडेश्वर के महामंत्री चंद्रजीत यादव, विशाल यादव, गोलू यादव, मोहम्मद ताहिर, अशोक यादव सहित अनेक छात्र उपस्थित रहे।