फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में बनाया प्रोजेक्ट, सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान समिति ने सोमवार को कार्यशाला का आयोजन किया। इस मौके पर बच्चों ने प्रोजेक्ट बनाया और उन्हें प्रमाणपत्र दिया गया। कार्यशाला में बताया गया कि 10 वर्ष से लेकर 17 वर्ष के विद्यार्थी इस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सकते हैं तथा परिवेश से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर सकते हैं। इसमें छात्रों को प्रोजेक्ट बनाना सिखाया गया। विगत तीन वर्षों ं लगातार उच्च प्राथमिक विद्यालय जहानागंज द्वारा राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यक्रम के तहत जनपद स्तर तथा राज्य स्तर पर सर्वाधिक प्रोजेक्ट देने के लिए गाइड शिक्षिका प्रियंका सिंह तथा विद्यालय प्रमुख श्याम लता सिंह को प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले चयनित प्रतिभागी को एनसीईआरटी की पुस्तक एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय द्वारा पुस्तकालय सुविधा को और बढ़ाते हुए डिजिटल लाइब्रेरी शुरू की गई। इस मौके पर सतीश चंद्र यादव प्रवक्ता डायट, जयशंकर सिंह, मदन यादव, वरुण कुमार सिंह, विजय कुमार यादव, विकास सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें