फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कस्तूरबा विद्यालयों में 14 को होगा निपुण टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के 21 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में 14 जुलाई को कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं का निपुण एसेसमेंट टेस्ट (एनएटी) होगा। कक्षा छह की बालिकाओं के लिए हिंदी व गणित का टेस्ट होगा। वहीं, कक्षा सात-आठ की छात्राओं को विज्ञान व गणित का टेस्ट देना होगा। 20 प्रश्न को हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। ओएमआर में उत्तर भरने होंगे। बीएसए समीर कुमार ने बताया कि कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की छात्राओं का सरल एप से निपुण लक्ष्य या लर्निंग आउटकम का आकलन होना है। उन्होंने सभी वार्डेन को निर्देश दिया है कि 14 जुलाई को केजीबीवी में एनएटी का आयोजन किया जाएगा। इसका समय सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। छात्राओं को ओएमआर शीट पर सही उत्तर के गोले को भरना होगा। इसके लिए प्रत्येक छात्रा को ब्लैक बॉल पेन दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें