बरदह/ठेकमा। श्रीराम जन्मभूमि में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सोमवार को गोड़हरा गांव में श्रीराम जानकी मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को शोभायात्रा में गोड़हरा से निकलकर पुरसुडी, ज्यूली, बरदह, भीरा होते हुए ठेकमा महादेव मंदिर पहुंची। इस बीच सुरक्षा के मद्देनजर बरदह थाने की पुलिस के साथ उत्साहित भक्त जयकारे लगाते चल रहे थे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था। शोभायात्रा में दो पहिया वाहन, तथा घोड़ा बग्गी शामिल थे। भगवा झंडों के साथ क्षेत्रीय युवा जय श्री राम का नारा लगाते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिलाध्यक्ष अवनीश राय, जयशंकर, अमित राय, बृजेश राय, राकेश मिश्रा, अतुल विधान राय, इमरान खान, राजेश विश्वकर्मा, केदार यादव, लालचंद प्रजापति आदि मौजूद थे।