आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश राजभर के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पर धरना दिया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की कि आजमगढ़ जनपद को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करके किसानों को तत्काल 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने एवं नहरों में तत्काल पानी छोड़ने की मांग किया। रमेश राजभर ने कहा कि जनपद के किसानों की धान की नर्सरी पूरी तरह बर्बाद हो रही है। बरसात ना होने के कारण किसानों को धान की रोपाई करना मुश्किल हो गया है। जनपद में सूखे की भयावह स्थिति है। किसान पूरी तरह तबाह है। सरकार आजमगढ़ जनपद को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करे अन्यथा कांग्रेस पार्टी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। महासचिव अजीत कुमार राय ने कहा कि किसान बेतहासा बिजली कटौती से धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। नहरों में अब तक पानी नहीं छोड़ा गया है। इस मौके पर राम प्रताप यादव, मुन्नू यादव, ओंकार पांडेय, अजीत कुमार राय, श्याम देव यादव, राजबली राम, देवमुनि राजभर, मो. आमिर, अब्दुल हफीज खान, अजीज इमाम, रविशंकर पांडेय, शैलेंद्र कुमार सिंह, अरविंद जैसवार, जितेंद्र कुमार, शुभम राय, जकी अंसारी आदि उपस्थित रहे।