आजमगढ़। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में 29वें दिन सिधारी स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय के पास अभियंता संघ के राधेश्याम यादव की अध्यक्षता में विरोध सभा हुई। वक्ताओं ने कहा कि मशाल जुलूस निकाले जाने पर लखनऊ में सरकार ने दमनात्मक रुख अपनाते हुए संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों को गिरफ्तार किया। समस्त प्रदेश के बिजली कर्मियों ने गिरफ्तारी देना प्रारंभ कर दिया। दबाव के कारण सरकार ने गिरफ्तार कर्मियों को रिहा कर दिया। वक्ताओं ने समस्त सदस्यों से आह्वान किया और सरकार को चेतावनी दी की अगर कर्मचारियों के साथ दमनात्मक कार्रवाई की गई तो उसी समय से समस्त सदस्य पूर्ण हड़ताल पर चले जाएंगे। जूनियर इंजीनियर संगठन के नेता निखिल शेखर सिंह ने कहा कि जब तक सरकार निजीकरण का फैसला वापस नहीं ले लेती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। संचालन प्रभुनारायण पांडेय प्रेमी ने किया। इंजीनियर रंजन सिंह, राज नारायन सिंह, मीनू कुमार, धर्मू यादव, वीरेंद्र सिंह, विजय यादव, चंदन यादव, जय शंकर वर्मा, अखिलेश कुमार, जय प्रकाश यादव, वेद प्रकाश यादव, अखिल पांडेय, अशेष सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव आदि रहे।