फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीरावर्ष 2014 के पूर्व रिमोट से चल रही थी केंद्र की सरकार : त्रिवेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2014 के पूर्व केंद्र की सरकार रिमोट से संचालित हो रही थी। इसे कोई और संचालित करता था। उत्तर प्रदेश में जाति की राजनीति होती थी। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव जैसे लोग गुंडों को माननीय बनाते थे। बृहस्पतिवार को रोडवेज स्थित एक होटल में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये आरोप लगाए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, और गरीब कल्याण के नौ साल पूर्ण होने पर एक होटल में कार्यक्रम हुआ। इसमें त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पीएम मोदी के नौ वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां बताईं। इस दौरान इमरजेंसी की भी चर्चा की। कहा कश्मीर को लोग अलग देश मानते थे और उसे पाकिस्तान से जोड़ा जाता था लेकिन केंद्र सरकार ने धारा 35ए, 370 हटाकर भारत विरोधी ताकतों को मुंह तोड़ जवाब दिया है। पूरे विश्व में भारत की खास छवि बन गई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में परिवारवाद व जातिवाद की राजनीति अब नहीं चलेगी। जाति की प्रदेश को राजनीति ने गुंडा राज की ओर ढकेल दिया है। कहा कि जिन्होंने बम विस्फोट किया, उन्हें माफी दी गई। कहा कि भाजपा के महाभियान के तहत 21 से 30 जून तक कार्यक्रम होंगे और अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ा जाएगा। सदर सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि आज देश की बागडोर सबसे मजबूत नेता के हाथों में है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, जिला प्रभारी संत राज यादव, जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह अवनीश मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें