फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: 50 मिनट तक आजमगढ़ में रहेंगे PM Modi, जनसभा और कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

Thu, 16 May 2024 12:44 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Lok Sabha Election: 50 मिनट तक आजमगढ़ में रहेंगे PM Modi, जनसभा और कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
विज्ञापन
आजमगढ़ में पीएम मोदी का जनसभा स्थल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़। जनपद की दोनों लोकसभा सीटों को साधने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बृहस्पतिवार को जनपद आगमन हो रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री 50 मिनट तक जिले में रहेंगे। वहीं उनसे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे और वह दो घंटे तक रहेंगे। जनसभा में और भी कई दिग्गज नेताओं का जमावड़ा होगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार की सुबह 10:50 बजे जनसभा स्थल निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र के गंधुवई में पहुंचेंगे। जहां वह 50 मिनट तक रहेंगे। इस दौरान वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद सुबह 11.40 बजे जौनपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह नौ बजे लखनऊ से चलकर 10.05 बजे गंधुवई स्थित जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। जहां वह प्रधानमंत्री का स्वागत करने के साथ ही जनसभा को संबोधित करेंगे।

दोपहर 12.05 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ कौशांबी के लिए रवाना हो जाएंगे। इस जनसभा में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मंत्री दारा सिंह चौहान, मंत्री ओमप्रकाश राजभर, मंत्री एके शर्मा के साथ ही क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें