फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बैजनाथ प्रजापति से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वकर्मा जयंती पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निजामबाद के हुसैनाबाद मोहल्ला निवासी राज्य पुरस्कार प्राप्त बैजनाथ प्रजापति से मुलाकात की। उन्होंने बैजनाथ से मिट्टी के बर्तन और सजावटी सामान बनाने की जानकारी ली। बैजनाथ ने पीएम को इसका डेमो दिखाया। उन्होंने विश्वकर्मा योजना के बारे में पूछा और इससे फायदा हुआ इसके बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

विश्वकर्मा जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में ओडीओपी उत्पाद बनाने वाले कामगारों से मुलाकात की। इनमें हस्तशिल्पकार बैजनाथ प्रजापति भी शामिल रहे। बैजनाथ ने बताया कि पीएम ने उनका नाम और पता भी पूछा। बताया कि पीएम ने केरल और आजमगढ़ की मिट्टी में फर्क पूछा तो उन्होंने बताया कि आजमगढ़ की मिट्टी का स्वरूप देवभूमि का है। यह बहुत बारीक है। इससे जो भी सामान बनाते हैं, उसकी फिनिशिंग बहुत अच्छी आती है।
बताया कि पीएम ने पूछा कि आप नया क्या कर रहे हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि फूल का मॉडल और विष्णु भगवान की मूर्ति बना रहे हैं। बताया कि प्रधानमंत्री ने पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि योजना बहुत अच्छी है। बेरोजगार लोगों को भी रोजगार मिल रहा है। 15 हजार की टूलकिट और पांच प्रतिशत पर बिना गारंटी लोन मिल रहा है। इससे लोग खुद का अपना कारोबार शुरू कर रहे हैं। बैजनाथ प्रजापति ने कहा कि पीएम से वह मिले उनका सौभाग्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें