आजमगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग ने शारदा कार्यक्रम के जरिये पांच से 14 वर्ष के ऐसे बच्चों को फिर से स्कूल से जोड़ने की तैयारी कर ली है। स्कूल से दूर हुए इन बच्चों को चिह्नित कर आउट ऑफ स्कूल और ड्राप आउट बच्चों की ब्लाकवार सूची तैयार की जा रही है। इस दौरान शिक्षा से वंचित बच्चों का चिह्नांकन कर शिक्षक उनका स्कूलों में नामांकन कराकर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ेंगे। साथ ही इसका ब्योरा शारदा पोर्टल पर अपलोड करेंगे। शैक्षिक सत्र 2021-22 में ड्राप आउट बच्चों के चिह्नांकन, पंजीकरण एवं नामांकन के तहत पांच से 14 वर्ष के बच्चों का चिह्नांकन किया जाएगा। दूसरे चरण में ईंट-भट्टे, दुकानों में काम करने वालों या पलायन करके गांव वालों के ब%चे शामिल होंगे। वहीं आंगनबाड़ी आने वाले वे बच्चे जिनकी आयु एक जुलाई 2021 को पांच वर्ष हो गई हो उनका अनिवार्य रूप से प्राथमिक स्कूल की कक्षा एक में नामांकन कराया जाएगा। प्रत्येक जनपद के लिए ड्राप आउट बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए अलग-अलग लक्ष्य दिए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि %शारदा% हर दिन स्कूल आएं अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ईंट-भट्टे, दुकानों में काम करने वाले बच्चों को चिन्हित किया जा रहा है। उन बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा।