फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: क्षेत्रीय अध्यक्ष बने प्रवेश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की क्षेत्रीय कार्यकारिणी का चुनाव बृहस्पतिवार को रोडवेज भवन में हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक रविंद्र चौधरी व राजकुमार सिंह की देखरेख में कार्यकारिणी का पुनर्गठन हुआ। इसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रवेश कुमार सिंह बीसी आजमगढ़ डिपो, कार्याध्यक्ष वरिष्ठ क्षेत्रीय लेखाकार महेश पांडेय और बीसी आजमगढ़ डिपो राहुल सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी रविंद्र चौधरी ने बताया कि हरेराम सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया है। वहीं संजय कुमार श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, विकास सिंह-1 को उपाध्यक्ष (संविदा), दुर्गेश नंदन सिंह को क्षेत्रीय मंत्री, रणविजय राय, उदय यादव, विपिन पांडेय, राजेश यादव व दिलीप तिवारी को संयुक्त मंत्री निर्वाचित किया गया है। इसी प्रकार चंदन सिंह को कोषाध्यक्ष, प्रवीण पांडेय को कार्यालय मंत्री अवनीश कुमार पाठक प्रचार मंत्री, दयाराम मौर्य, सुरेश चंद्र भट्ट, श्रीराम सिंह व अनुप सिंह को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें