मेंहनगर ब्लाक के विजईपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ आजमगढ़ मंडल का त्रयवार्षिक मंडलीय अधिवेशन / निर्वाचन संपन हुआ। अधिवेशन की शुरुआत मुख्य अतिथि अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामकरन राय, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेशीय संरक्षक अरुण कुमार पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया अयोध्या मंडल से आए पर्यवेक्षक मंडलीय मंत्री अनिल कुमार पांडेय और अध्यक्ष महानगर अयोध्या गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव की देखरेख में शुरु हुआ। सर्वसम्मति से प्रवीण कुमार सिंह मंडल अध्यक्ष, धनंजय पांडेय मंडलीय मंत्री, शिवशंकर राम मंडलीय कोषाध्यक्ष, चुने गए। इसी प्रकार अजीत कुमार राय, महेंद्र पुरी, संदीप यादव, अर्चना सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। इसी प्रकार रमेश चौरसिया, शिवपूजन यादव को संयुक्त मंत्री एवं विपिन श्रीवास्तव को लेखाकार निर्वाचित किया गया। अधिवेशन की अध्यक्षता प्रदीप कुमार राय और संचालन धनंजय पांडेय ने किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष विजय बहादुर राय, केदारनाथ राय, जिला महामंत्री डॉ. डीएस त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।