फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में अब गांव-गांव चलेगी प्रासपा

विज्ञापन
मुसेपुर में प्रसपा के जिला कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) आजमगढ़ की जिला कार्य समिति की बैठक जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव की अध्यक्षता में हुई। रामप्यारे यादव ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार के किसान विरोधी नीतियों के कारण देश का अन्नदाता सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर है। सरकार की जनविरोधी नीतियों से चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है और सरकार हठधर्मिता के चलते बात करने व सुनने को तैयार नहीं है। आज किसान, नौजवान, पिछड़ा, अल्पसंख्यक सभी सरकार की तानाशाही रवैये के कारण अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव किसान आंदोलन के साथ है। किसानों की समस्याओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गांव गांव-पांव पांव के नारे के साथ 24 से 29 दिसंबर, 5 से 10 जनवरी, 14 से 19 जनवरी तक पार्टी के लोगों का गांवों में जाने का आह्वान किया है। 23 दिसंबर को किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दौरान आनंद उपाध्याय, लालचन्द यादव, डा राजेन्द्र, सुरेन्द्र चौहान, रामलखन यादव, देवनाथ यादव, मिर्जा शाने आलम बेग, अरविन्द यादव, विशाल सेठ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें