लाटघाट। सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के लाटघाट स्थित सपा कार्यालय पर रविवार को बैठक एवं प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रमोद कुमार यादव को हरैया विकासखंड का सपा ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। आईटी सेल लखनऊ के प्रशिक्षक इंजीनियर सुनील यादव, विधानसभा अध्यक्ष जगदीश यादव समेत कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। शिविर में इंजीनियर सुनील यादव ने बूथ अध्यक्षों, सेक्टर और जोन प्रभारियों को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का प्रशिक्षण दिया। लैपटॉप के माध्यम से मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने, वोट बढ़ाने और मतदाताओं के वोट सुरक्षित रखने की रणनीति समझाई। कहा कि बूथ स्तर पर सक्रियता से ही संगठन मजबूत होता है। संचालन कमलेश यादव मास्टर ने किया। इस दौरान संजय सिंह पटेल, जयराम सिंह पटेल, सूर्यनाथ यादव, राजेश यादव, रंजीत राजभर, अजीत यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद