फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: प्रधान पर खड़ंजा उखाड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया विकासखंड के सेठाकोली गांव में ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर ग्राम प्रधान पर खड़ंजा उखाड़कर ईट निजी कार्य में प्रयोग करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। सेठाकोली गांव में ग्रामीणों ने बनझुल से लेकर बैजाबारी सीवान तक 15 वर्ष पूर्व लगे खड़ंजे को ग्राम प्रधान द्वारा उखाड़े जाने का आरोप लगाया। कहा कि रामप्यारे मौर्य के चक से किशुनदेव पटेल के घर तक खड़ंजा को जेसीबी मशीन से उखाड़ा गया है। अभी तक खड़ंजा निर्माण नहीं कराया गया है। प्रेमचंद गुप्ता ने खंड विकास अधिकारी हरैया को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम प्रधान के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की। ग्राम प्रधान उमेश यादव ने बताया कि खड़ंजा उखाड़कर ईंट वहीं छोड़ दी गई है। तेज धूप की वजह से मजदूर नहीं मिलने से निर्माण नहीं हुआ है। जल्द ही खड़ंजा निर्माण कराया जाएगा। एक भी ईंट निजी कार्य में नहीं लगाई गई है। इस मौके पर मेवाती देवी, समुद्री देवी, विद्यावती, रीना चौहान, प्रेम चौहान, इंद्र भूषण चौहान, पुनवासी गुप्ता, सुशीला, मुंशी चौहान, श्री यादव, ननकू चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें