फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लाल किले पर प्रधानमंत्री को प्रभात देंगे सलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह। स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलामी देने के लिए बरदह निवासी प्रभात तिवारी का चयन किया गया है। यह सम्मान उन्हें राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के उत्तर प्रदेश की ओर से प्रदान किया जाएगा। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के विधि संस्थान में चतुर्थ वर्ष के छात्र प्रभात तिवारी पुत्र पप्पू तिवारी का चयन आईडीसी कैंप 2025 के लिए हुआ है। उनके इस चयन पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक राजबहादुर यादव और नोडल अधिकारी शशिकांत यादव सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष शरद राय, बृजेश राय, पंकज राय, हेमंत तिवारी, सुनील सिंह ने प्रभात तिवारी को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें