तरवां ब्लाक के कबुतरा स्थित विश्वनाथ स्मारक महाविद्यालय का उद्घाटन सोमवार को गहजी इंटर कालेज के पूर्व प्रबंधक अवधेश प्रताप सिंह ने किया। कहा कि इस वीरान क्षेत्र में महाविद्यालय के खुल जाने से क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना होगा। प्रबंधक विनोद कुमार ने कहा कि हिंदी, संस्कृत, भूगोल, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, शिक्षा शास्त्र, गृह विज्ञान आदि विषयों की पढ़ाई होगी। समारोह की अध्यक्षता श्याम नरायन सिंह और संचालन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने की। शेषनाथ सिंह, प्रदीप सिंह, रामअवध सिंह, अनिल सिंह, पुरेंद्र मिश्र, आलोक सिंह आदि उपस्थित थे ।