आजमगढ़। अधिशासी अभियंता शहर राजकुमार सिंह ने बताया कि 14 जून को उपकेंद्र पुरानी जेल और कोटवा की बिजली आपूर्ति चार-चार घंटे तक बाधित रहेगी। 33/11 केवी पुरानी जेल की विद्युत आपूर्ति सुबह सात बजे से 11 बजे तक ठप रहेगी। इससे निकले लालडिग्गी, हरवंशपुर, डीएम कार्यालय फीडर से पोषित मोहल्ले मातबरगंज, रोडवेज, कुर्मी टोला, गुरूटोला, लालडिग्गी, सदावर्ती, पुरानी सब्जी मंडी, अनंतपुरा, कटरा, कोलघाट, कोलबाज बहादुर, मड़या जयरामपुर, सिविल लाइन आदि क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। इस बीच नरौली बस स्टैंड से बवाली मोड़ के बीच रोड चौरीकरण के लिए विद्युत पोल शिफ्टिंग का कार्य कराया जाएगा। इसी प्रकार उपकेंद्र कोटवा पर सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक 33 केवी मेन सप्लाई की लाइन पर अनुरक्षण का कार्य कराया जाएगा। इस बीच तार लटके पेड़, डाल, टहनी व बांस की छंटाई और कटाई के कार्य कराए जाएंगे। मुख्य रूप से 11 केवी पल्हनी, मझगावां, सर्किट हाउस, आयुक्त आवास डीआईजी आवास फीडर की बिजली चार घंटे तक बंद रहेगी।