फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का काम रुका

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के ग्रामीण क्षेत्र की 75 फीसदी सड़कों पर गड्ढे हैं। लोक निर्माण विभाग को 1292.3 किमी लंबी 2382 सड़कों को गड्ढामुक्त करना है। इसके लिए शासन ने चार करोड़ 40 लाख रुपये विभाग को दिए हैं। मगर काम शुरू होते ही बारिश होने लगी और यह काम ठप हो गया। शासन ने 15 सितंबर से अभियान चलाकर सड़कों को गड्ढ़ामुक्त करने का निर्देश दिया था। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने अभियान के तहत 201 सड़कों की 323.3 किमी लंबाई में गड्ढे पाटने की योजना बनाई है। इसके लिए 106 लाख रुपये मिले हैं। विभाग का दावा है कि उसने 64.2 किमी सड़क को गड्ढामुक्त कर दिया है। निर्माण खंड पंचम को 254 लंबी 203 सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए 94.5 लाख रुपये लिए हैं पर महज 15.70 किमी को गड्ढ़ामुक्त किया है। निर्माण खंड द्वारा कुल 808 गड्ढ़ायुक्त सड़कों को चिह्नित किया गया है। जिसकी लंबाई 1306.52 किमी है। शासन ने उक्त सड़क को गड्ढ़ामुक्त करने के लिए एक करोड़ 15 लाख रुपये मिले हैं। दावा है कि उसने 1051.46 किमी गड्ढ़ामुक्त कर डाला है। निर्माण खंड द्वितीय को 460 किमी सड़क को गड्ढायुक्त करना है। इसके लिए एक करोड़ 25 लाख रुपये मिले हैं। उसमें से115 किमी लंबी सड़क को गड्ढ़ामुक्त किया गया है। शहर की ज्यादातर सड़कें नगरपालिका के अधीन हैं लेकिन उसने कहीं गड्ढा मुक्त करने का काम नहीं शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें