फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डाकघर का कंप्यूटर दो दिनों से खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। क्षेत्र स्थित डाकघर का कंप्यूटर खराब होने के कारण पिछले दो दिनों से रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट सहित अन्य सेवाएं बाधित हैं। इस कारण डाकघर से जुड़े उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

सरायमीर डाकघर में लगे कंप्यूटर का मदरबोर्ड गुरुवार की सुबह जल गया। जिसकी सूचना डाकघर के अधिकारियों ने मुख्यालय पर दी। लेकिन आज दो दिन का समय बीत गया। लेकिन अभी तक मदरबोर्ड को बदला नहीं गया है। कंप्यूटर में खराबी के कारण डाकघर में बचत बैंक, रजिस्ट्री सहित सभी प्रकार के कार्य बाधित हैं। कामकाज ठप होने से उपभोक्ता परेशान हैं। पोस्ट मास्टर बृजेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि मदरबोर्ड जलने की सूचना आजमगढ़ मंडलीय कार्यालय पर दी गई थी। मदर बोर्ड आ गया है। आजमगढ़ मंडलीय कार्यालय से टेक्नीशियन आकर कंप्यूटर को जल्द सही कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें