फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पोस्टमार्टम में खुलासा, गला दबने से हुई छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मस्थान मोहल्ला में रविवार की रात लिव-इन रिलेशनशिप में रही एक युवती की मौत की गुत्थी जल्द ही सुलझ सकती है। युवती की हत्या हुई या नहीं यह कहना मुश्किल है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबने से उसकी मौत होने की बात सामने आई है। इसके साथ ही उसके सिर और हाथ पर भी चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल पुलिस परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रेमी से पूछताछ में जुट गई है।
विज्ञापन

बताते चलें कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा कदीम परमेश्वर का पूरा गांव निवासी खुशबू यादव (23) पुत्री रामअवध बीए की छात्रा थी। वह नगर के ब्रहस्थान मोहल्ले में रहकर पढ़ाई करती थी। शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे से शव बरामद हुआ था। घटना के बाद पता चला कि वह एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। उसने आसपास के लोगों उसे अपने मामा का लड़का बताया था।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गमछे से गला दबाकर खुशबू की हत्या करने का आरोप उसके प्रेमी पर लगाया था। खुशबू की मां की तहरीर पर पुलिस ने उसके प्रेमी राजू को हिरासत में ले लिया था। वहीं शनिवार की देर शाम हुए पोस्टमार्टम में खुशबू की गला दबने से मौत होने की बात सामने आई है। उसके सिर और हाथ पर चोट के निशान भी मिले हैं। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि पोस्टमार्टम में हैंगिंग का मामला प्रकाश में आया है। मृतका की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें