फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बीमा एजेंट बताकर ठगों ने 22700 रुपये खाते से उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद बाजार के पास देवापार में खाद-बीज के दुकानदार को साइबर अपराधियों ने अपनी ठगी का शिकार बना दिया। अपने आप को बीमा एजेंट बताकर साइबर ठगों ने उसके खाते से 22700 रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने जीयनपुर कोतवाली में सोमवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। श्रीराम जायसवाल की देवापार बाजार में खाद-बीज भंडार की दुकान है। कोतवाली में तहरीर देकर उसने बताया है कि मेरी मोबाइल पर किसी विभा लोकपाल के नाम से फोन आया। साइबर अपराधी ने कहा कि 22700 रुपये ऑनलाइन मेरे खाते में ट्रांसफर करिए, एजेंट बदलकर आपके खाते में पैसा डाल दिया जाएगा। इस मामले में अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। तहरीर लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें