फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: युवक का शव लेकर आरोपियों के घर जा रही महिलाओं को पुलिस ने रोका, घंटों मचा रहा हंगामा

Fri, 28 Jul 2023 07:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

मारपीट में गंभीर रूप से घायल आजमगढ़ जिले के बहावनपुर गांव निवासी युवक की अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को परिजन और गांव की महिलाएं युवक का शव लेकर आरोपियों के गांव की ओर जाने लगीं। 
विज्ञापन
ग्रामीणों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के बहावनपुर गांव निवासी युवक मारपीट में घायल हो गया था। गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में तीन लोग नामजद किए गए थे। जिसमें एक को पकड़ कर पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया था। गुरुवार देर रात शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को परिजन और गांव की महिलाएं शव लेकर आरोपियों के गांव की ओर जाने लगीं। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें समझाया और शव का अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान घंटों हंगामा मचा रहा। 

विज्ञापन


रौनापार थाना क्षेत्र के  बहावनपुर गांव निवासी सोनू का पैसों के लेनदेन को लेकर 18 जुलाई की रात को विरोधियों ने सोनू को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं सोनू के जीजा ने रौनापार थाने में तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।

परिजनों को 50 लाख मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन

पुलिस ने एक आरोपी धर्मेंद्र को पकड़ा था और शांतिभंग में चालान कर दिया था। गुरुवार देर रात देर रात मृतक का शव घर पहुंचा तो तनाव को देखते हुए फोर्स की तैनाती कर दी गई थी। शुक्रवार को शव अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुआ तो सीओ महेंद्र शुक्ला, एसडीएम अतुल गुप्ता आदि मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने मृतक के परिजनों को 50 लाख मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

इसके बाद भी गांव की महिलाएं आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रही थीं। पुलिस की हीलाहवाली पर महिलाएं शव लेकर आरोपी के गांव बहावलपुर के लिए निकल पड़ीं। महिलाओं को शव लेकर आरोपियों के घर की तरफ जाता देख पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सीओ महेंद्र शुक्ल ने आगे बढ़ कर महिलाओं को रोका और समझा बुझा कर शांत कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें