फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने का हिस्ट्रीशीटर दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार, चार फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। थाना क्षेत्र के चकखैरूल्लाह तिराहे के पास से पुलिस ने बुधवार की देर रात लूट की योजना बना रहे थाने के हिस्ट्रीशीटर अपराधी को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार अन्य मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

एसएचओ रानी की सराय नंद कुमार तिवारी के अनुसार बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर चकखैरूल्लाह तिराहे के पास घेराबंदी कर तीन लोगों को पकड़ लिया। जबकि चार मौके से फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम त्रिलोकी नाथ यादव निवासी ईश्वरपुर, सूजर कुमार निवासी खलिलाबाद व यशवंत कुमार निवासी सैफपुर थाना रानी की सराय बताया। इसमें त्रिलोकी नाथ थाने का टॉपटेन व हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। तलाशी लेने पर इनके पास से एक तमंचा, कारतूस, गाड़ियों के चाभी का गुच्छा, पेचकस, प्लास आदि बरामद हुआ। फरार होने वालों में अनिल यादव, विशाल यादव, रितेश यादव व सत्यम यादव हैं। इनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें