फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: वैवाहिक कार्यक्रम के बीच पुलिस ने दूल्हे को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में लेकर थाने पहुंचा दिया। यह घटना सिधारी थाना क्षेत्र की है। वहां द्वारपूजा के बाद दूल्हे को पुलिस थाने ले गई, जिससे पूरे शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मुताबिक एक मौर्य परिवार का युवक बिना अपनी पहली शादी की जानकारी दिए दूसरी शादी कर रहा था। रस्में लगभग आधी हो चुकी थीं। इसी बीच उसकी पहली पत्नी ने मुख्यमंत्री कार्यालय में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा दी। शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर शादी रुकवा दी। इसके बाद पुलिस युवत को उसके परिजनों के साथ थाने ले आई। इसके बाद पता चला कि दूल्हा पहले से ही शादीशुदा है और उसने प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि इस पूरे मामले में युवक के परिवार ने भी उसका साथ दिया था, जिसकी जानकारी दुल्हन पक्ष को नहीं दी गई थी। दुल्हन पक्ष ने शादी में हुए सभी खर्चों की भरपाई की मांग की। इसी को लेकर थाने में करीब 12 घंटे से अधिक समय तक पंचायत चलती रही। बताया जा रहा है कि मौर्य परिवार का युवक वाराणसी नगर निगम में संविदा पर कर्मचारी है और एक डिजिटल क्रिएटर भी है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर बातचीत कराई। इस मामले में सिधारी थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है और किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें