फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों पर पुलिस की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के चलते राज्य में लागू बंदी की परवाह किए बिना राज्य में प्रवेश करने वालो वाहनों पर नकेल कसने के लिए परिवहन विभाग की तरफ से जिले में चेकिंग अभियान चलाकर चालान काटने की कार्रवाई की है। दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों पर पुलिस की नजर लगी हुई है। यातायात विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को आठ वाहनों का चालान काटा गया। इस दौरान 40 हजार का जुर्माना लगाया गया। बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अन्य राज्यों की रोडवेज बसों के आने पर प्रतिबंध है। बावजूद इसके चोरी-छिपे दूसरे राज्यों से वाहन यूपी की सीमा पार कर रहे थे। जिसके मद्देनजर पुलिस व यातायात विभाग ने अभियान चलाया है। प्रतिबंद के बावजूद प्रदेश में प्रवेश करने वाले वाहनों के पास जिला प्रशासन की ओर से निर्गत ई-पॉस होना अनिवार्य है। ऐसे में यात्रियों को ट्रेन का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं कुछ ट्रेवल्स एजेंसी संचालकों द्वारा अवैध तरीके से यूपी की सीमा क्रास कराकर अंदर आ जा रहे हैं। जिससे कोरोना का संक्रमण फैलने का खतरा अधिक हो गया है। उक्त वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए एआरटीओ की ओर से अभियान का शुभारंभ किया गया है। एआरटीओ प्रवर्तन संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बाहर से आए वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर वाहनों की जांच कर चालान काटने की कार्रवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें