मेजवां। प्रेमी द्वारा शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने फूलपुर कोतवाली में शिकायत की तो पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुला कर विवाह करा दिया।
मामला फूलपुर कोतवाली के तिवरिया कला खुरासो गांव है। प्रेमी प्रेमिका से मिलने के लिए अक्सर उसके गांव में जाता था। जब दोनों के प्रेम का मामला ग्रामीणों व परिजनों को पता चल गया तो प्रेमी शादी से भागने लगा। गांव में इस बात को लेकर पंचायत भी हुई लेकिन प्रेमी शादी को तैयार नहीं हुआ। बाद में प्रेमिका थाने पहुंच गई और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया और पंचायत कर मामले के निपटारे का प्रयास किया। इस दौरान दोनों पक्ष कुछ देत तक तो हंगामा करते रहे। लेकिन बाद में प्रेमी-प्रेमिका में सहमति हो गई और परिजनों ने भी रजामदी जता दिया। जिस पर थाना परिसर में ही परिजनों व ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रेमी युगल का विवाह संपन्न करा दिया गया। प्रेमिका दो बच्चों की मां है डेढ़ साल पूर्व ही उसके पति का निधन हो गया था।