फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शिकायत के बाद पहुंची पुलिस, धर्मांतरण को बंद कराया, एक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शिकायत मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने कंधरापुर थाना क्षेत्र के मिरिया रेड़हा गांव में रविवार को धर्मांतरण का कार्यक्रम रुकवाया। कंधरापुर थाने की पुलिस ने छापा मार कर मौके पर कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद कीं। साथ ही एक युवक को भी हिरासत में लिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिबंश मिश्रा ने पुलिस को सूचना दी कि मिरिया रेड़हा में धर्म परिवर्तन हो रहा है। सूचना पर कंधरापुर थाना प्रभारी रुद्रभान पांडेय दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों को एक कमरे में बंद पाया। इस दौरान उन्होंने कई आपत्तिजनक पुस्तकें बरामद की। मौके से उन्होंने राजाराम यादव नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिबंश मिश्रा ने कहा कि मिरिया रेड़हा में बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदुओं को बहला फुसलाकर देवी देवताओं के फोटो को फाड़कर फेंकवा दिया जा रहा है। इस मामले में मेरे द्वारा थाने में तहरीर दी गई है। वहीं एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने कहा कि मौके पर कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गई हैं। राजाराम यादव नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। शीघ्र ही मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-

जिले में पूर्व में भी हुए धर्मांतरण के मामले

जनपद में धर्मांतरण का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पूर्व भी कई मामले सामने आए हैं। जिसमें पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।

6 फरवरी 2022: शहर के ठंडी सड़क स्थित तमसा नदी के किनारे बंद पड़े मकान में भूत-प्रेत की बाधा दूर करने के नाम धर्मांतरण कराने का मामला प्रकाश में आया था। इस मामले में हिंदू जागरण मंच की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कई धार्मिक पुस्तकों के साथ 6 लोगों को हिरासत में लिया था।

24 नवंबर 2022: फूलपुर के गोबरहा गांव में धर्मांतरण के प्रयास का मामला प्रकाश में आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से धार्मिक पुस्तकें भी बरामद की थी। मामले में अब बजरंग दल के जिला संयोजक प्रशांत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दो पर मुकदमा दर्ज किया था और आरोपी पादरी को भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें