आजमगढ़। थाना जहानागंज पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत फर्जी जमानत लेने वाला पेशेवर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बुधवार को 10:45 बजे परदेशी मोड़ के पास से अमदही निवासी श्रीनिवास को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके पूर्व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली यादवेंद्र पांडेय ने तहरीर दी थी कि जिले में गंभीर अपराधों डकैती, लूट, हत्या, चोरी, नकबजनी, गैंगस्टर एक्ट, आबकारी एक्ट, अवैध शस्त्र आदि में निरुद्ध अभियुक्तों की जमानत में जमानतदारों की मिलीभगत पाई गई थी।