इन सभी के निगरानी का संबंधित थानों को निर्देश दिया जा चुका है। इससे पहले शुक्रवार एसपी के निर्देश पर कुख्यात कुंटू सिंह गिरोह के जिन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उसमें अबू राफे, जाबिर व फरहान निवासी अतरकच्छा थाना कोतवाली जीयनपुर शामिल है। इन सभी पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।
लूट व छिनैती के लगभग डेढ़ दर्जन मामलों में संलिप्त फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर बिलारमऊ निवासी अखिलेश, सरायमीर कस्बा स्थित पुराना थाना क्षेत्र निवासी एवं मारपीट व नकबजनी के मामले में कुख्यात नदीम अहमद, अतरौलिया क्षेत्र के खानपुर फत्ते निवासी अंश उर्फ बबुआ पुत्र कामता प्रसाद सोनकर की भी हिस्ट्रीशीट संबंधित थानों में खोली गई है।
वहीं शराब तस्करी के आधा दर्जन मामलों में संलिप्त जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अमुवारी नरायनपुर ग्राम निवासी विजय प्रताप सिंह की भी हिस्ट्रीशीट खुली है। एसपी के निर्देश पर संबंधित थाना पुलिस ने इन सभी की निगरानी शुरू कर दिया है