फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बिना मानचित्र के हुई प्लाटिंग ध्वस्त कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीए ने मंगलवार को सिधारी में बिना मानचित्र पास कराए की जा रही प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया। जनपद में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए ही जहां भवनों का निर्माण हो रहा है। वहीं दूसरी ओर लोगों द्वारा बिना तलपट मानचित्र के ही जगह-जगह प्लाटिंग कराकर जमीन की बिक्री की जा रही है। ऐसी की एक प्लाटिंग नरौली और सिधारी क्षेत्र में कराई गई थी। एडीए सचिव बैजनाथ ने बताया कि यह प्लाटिंग संजीत, जयप्रकाश सिंह, सावित्री यादव और छोटेलाल द्वारा अनाधिकृत रूप से की गई थी। जिसके लिए एडीए की ओर से इनको नोटिस जारी कर सुनवाई की गई। सुनवाई के बाद 17 मार्च को ध्वस्तीकरण का आदेश पारित किया गया। मंगलवार की एडीए की टीम सिधारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें