आजमगढ़। शहर के सिधारी पुल का प्लेट बदलने की जगह तारकोल भरकर पुल पर ब्रेकर बना दिए। इससे राहगीरों को हिचकोले खाने पड़ रहे हैं।
सिधारी स्थित तमसा नदी पर बने पुल में लगी प्लेटें खराब हो जाने से जोड़ों के बीच दरार और गड्ढे हो गए थे। इसके कारण छोटे वाहन जैसे, स्कूटी, ऑटो रिक्शे, ई रिक्शे के पहिए उनमें अक्सर फंस जाते थे। कई बार तो ई रिक्शा पलट चुके हैं। जरूरत इसके प्लेट बदलने की थी, जिसके कि आवागमन सुलभ हो सके, लेकिन जिम्मेदार विभाग सिर्फ जोड़ व गड्ढों को तारकोल डाल कर भर दिया। इससे पुल पर चार पांच जगहों पर ब्रेकर बन गया है।