आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भीमबर बाजार में बीते 27 जनवरी को एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले में तीन लोग नामजद किए गए थे। जिसमें दो ने कोर्ट में सेरेंडर कर दिया था। दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर लिया।
वादी मुकदमा धीरज नायक निवासी बरोही फतेहपुर थाना बिलरियागंज ने थाने पर तहरीर देकर सत्यम शुक्ला निवासी जमुवा भोराव थाना बिलरियागंज ने उसे 27 जनवरी को फोन कर भीमबर बाजार में बुलाया था। वहां पहुंचने पर सत्यम अपने साथियों साहिल राय व विकास यादव के साथ मिल कर उसे मारपीट दिया। इस दौरान साहिल राय ने जान मारने की नियत से उस पर पिस्टल से फायर भी किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद विकास यादव व साहिल राय ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लिया और थाने लाकर पूछताछ करने के बाद इनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल को बीबीपुर नहर पुलिया के पास से बरामद कर लिया।