फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पिकअप ने कांवरिया को मारी टक्कर, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां चौक पर शनिवार की शाम मुर्गा लदे पिकअप ने एक कांवरिया को टक्कर मार दी। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। कुछ ही देर में सैकड़ों कांवरिये मौके पर जुट गए। वहीं, पिकअप चालक के पक्ष के लोग भी आ गए। इससे हंगामा बढ़ने लगा। सूचना मिलते ही फरिहां चौकी व निजामाबाद थाने की पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों के छह लोगों को पकड़कर पुलिस चौकी ले गई। वहां समझान-बुझाने के बाद सभी को छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार फरिहां चौक पर स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए कांवरियों का एक जत्था रुका हुआ था। इसी बीच सरायमीर की तरफ से तेज गति से आ रहे मुर्गा लदे वाहन कांवरिया को टक्कर मार दी। इससे दोनों में विवाद होने लगा और मामला मारपीट तक पहुंच गया। कुछ ही देर में कांवरियों की भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं, वाहन चालक के पक्ष में भी कई लोग उतर आए। आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। हालांकि माहौल बिगड़ने से पहले मौके पर पुलिस पहुंच गई और मामला संभाल लिया। पुलिस छह लोगों को पकड़कर फरिहां चौकी ले गई गई। कुछ देर बाद फरिहा चौकी प्रभारी सुल्तान सिंह ने कांवरियों को छोड़ दिया। थानाध्यक्ष निजामाबाद राजेंद्र प्रसाद सिंह भी मौके पर पहुंच गए और कांवरियाें को समझा-बुझाकर शांत कराया। इससे आधे घंटे तक फरिहा चौक पर अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें