फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: परीक्षा केंद्र के 500 मीटर परिधि में बंद रहेंगी फोटो स्टेट की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नौ जून को जनपद में आयोजित बीएड प्रवेश परीक्षा को सकुशल कराने की तैयारियों में जिला प्रशासन जुटा है। इसको लेकर एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्राध्यक्षों के साथ बैठक की गई। एडीएम प्रशासन ने बताया कि संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 9 जून को जनपद के निर्धारित 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। जिसमें कुल 6786 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन

पहला प्रश्नपत्र सुबह नौ बजे से 12 बजे तक और द्वितीय प्रश्न पत्र दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगा। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा को निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 14 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। उन्होंने समस्त केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि समस्त परीक्षा केंद्रों पर शुद्ध शीतल पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था कराएं। परीक्षा केंद्र के 500 मीटर की परिधि के भीतर फोटो स्टेट की समस्त दुकानें बंद रहेंगी।
केंद्र प्रतिनिधि, स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा पर्यवेक्षक परीक्षा से एक दिन पूर्व परीक्षा केंद्र स्थल का निरीक्षण अवश्य कर लें, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी परीक्षा कक्ष और परीक्षा केंद्र स्वयं में सुरक्षित हैं। केंद्र प्रतिनिधि, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं पर्यवेक्षक परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों में जाकर आवश्यक निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

अभ्यर्थी को किसी भी दशा में प्रवेश पत्र, उसकी एक फोटोयुक्त प्रति तथा वैध फोटो के बिना प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित नही होने दिया जाएगा। कक्ष निरीक्षक अभ्यर्थी से प्रवेश पत्र की एक फोटो युक्त प्रति प्रथम पाली में अनिवार्य रूप से जमा कराएंयेंगे। इस मौके पर एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल, सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी, सीटीओ अनुराग श्रीवास्तव, डीआईओएस आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें