फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय को पेटिंग कर दे दिया ट्रेन की बोगी का रूप

विज्ञापन
मोहम्मदपुर के ग्राम पंचायत के ट्रेन के मॉडल में बना सामुदायिक शौचालय । - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
बिंद्रा बाजार। मुहम्मदपुर के आंवक बाजार में बनाया गया सामुदायिक शौचायल चर्चा का विषय बन गया है। इस शौचालय को पेटिंग कर बाहर से ट्रेन की बोगी का रूप दे दिया है। इस देख कर एक बार लोग सोचने पर मजबूर हो रहे है। शौचालय की पेटिंग व डिजाइन लोगों को खासी आकर्षित कर रही है। आवंक बाजार में इस सामुदायिक शौचालय का निर्माण 1.96 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। 24 फीट लंबा व 12 फीट चौड़ा यह शौचालय बाहर से पूरी तरह से ट्रेन की बोगी नजर आ रहा है। बाहरी दीवार की पेटिंग काफी आकर्षक ढंग से ट्रेन की बोगी के रुप में कराई गई है। ट्रेन के बोगी की तरह हुई शौचालय की पेटिंग ने इसकी खुबसुरती को चार चांद लगा रहा है। रेल के डिब्बे की तरह खिड़कियां व मुख्य गेट पर चढ़ने के लिए प्लेटफार्म बनाया गया है। एक तरफ महिला, एक तरफ पुरुष लिखा हुआ है। बाई तरफ कार्यदायी संस्था का नाम व दाहिने तरफ स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एक्सप्रेस दर्शाया गया है। दरवाजा खुलते ही दोनों तरफ अलग-अलग महिला व पुरुष के लिए दो-दो शौचालय सामने तथा बगल में और अलग-अलग यूरिनल बनाए गए हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जाहिद ने बताया कि कुछ अलग करने की चाह ने यह करा दिया है। लोग सराहना कर रहे है और वास्तव में यह लोगों के ही सोच का नतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें