फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: श्रीकृष्ण की झांकी देख निहाल हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में जन्माष्टमी का पर्व दो दिन मनाया गया। इस दौरान शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक आकर्षक झांकियां सजाई गई। भक्ति गीतों पर पूरी रात श्रद्धालू झूमते रहे और उनके द्वारा जगह-जगह सजाई गई आकर्षक झांकियों का लुत्फ उठाया। झांकी का दर्शन कर लोग निहाल हो गए।
विज्ञापन

तरवां : क्षेत्र के रस्तीपुर ग्राम सभा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सजाई गई झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। ग्रामीणों ने ग्रामीण झांकी का दर्शन कर निहाल हो गए। विशाल जलाशय में वासुदेव के कृष्ण जी को लेकर यमुना पार करने के दृश्य ने लोगों को भावुक कर दिया।
फरिहा : निजामाबाद तहसील क्षेत्र के हुसामपुर बड़ागांव प्राचीन शिवमंदिर पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रात को जागरण का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी रविन्द्र तिवारी द्वारा सुबह से मंत्रोच्चारण रात 12 बजे तक किया गया। कार्यक्रम के आयोजक अजय मिश्र ने भंडारे व फलाहार कराया। इस दौरान ओमप्रकाश मिश्र, रमेश चन्द्र मिश्र, सतीश चंद्र मिश्र, इंद्रभान मिश्र, प्रवीण उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें